“व्यक्तिगत बयानबाज़ी छोड़ें, विकास और जनता के मुद्दों पर बात करें “: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर सदर के विधायक इन दिनों मानो “मुख्यमंत्री फोबिया” से ग्रस्त दिखाई देते हैं। उनके लगभग हर बयान का केंद्र केवल माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू होते हैं।

 

दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्हें न तो हमीरपुर विधानसभा के विकास कार्य दिखाई देते हैं और न ही जनता के वास्तविक मुद्दे। सुबह से शाम तक उनका पूरा राजनीतिक विमर्श केवल मुख्यमंत्री की आलोचना तक सीमित रह गया है।

राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विपक्ष की भूमिका केवल विरोध करना नहीं, बल्कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना भी है।

 

 

यदि अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए रोज़ाना सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देना ही राजनीति का आधार बन जाए, तो उससे जनता का कोई भला नहीं होता।

आज हमीरपुर में वर्षों से लंबित बस अड्डा परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है। जोकि मुख्यमंत्री की पहल थी उन्होंने 36 करोड़ से अगर इस कार्य को शुरू किया तो जरूरत अनुसार इन्होंने इसको 130 करोड रुपए के बजट को स्वीकृत करते हुए हमीरपुर की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है जो की सदर विधायक को पच नहीं रहा है, इसी के साथ हेलीकॉप्टर सेवा और किफायती हेली टैक्सी की दिशा में प्रदेश सरकार ने ठोस पहल की और इस दिशा में नेरी-जसकोट में लगभग 20 करोड़ की लागत से हेलीपोर्ट बनाकर एक आम इंसान जो चप्पल पहनता है उसके योग्य हवाई सफर का इंतजाम कर हमीरपुर की जनता को जल्द ही समर्पित करने वाले हैं। विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

 

 

दशकों पुरानी सीवरेज समस्याओं के समाधान के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके अंतर्गत हमने खुद भी दौरा किया और विधान सभा के क्षेत्र के दोसडका बाजार और कृष्णा नगर वार्ड को सीवरेज से जोड़ दिया गया है और वहीं जहां पुराना वार्ड नंबर 10, बायपास जो कि बरसों से सीवरेज की व्यवस्थाओं से महरूम था उसको भी माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से जोड़ने का काम पूरे जोर शोर से चल रहा है।

 

नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है तथा बिजली की तारों और पानी की पाइपों को भूमिगत करने के लिए यूटिलिटी डक्ट परियोजना जो 40 करोड़ से बनने जा रही है और हीरा नगर क्षेत्र में विश्व स्तरीय फूड स्ट्रीट हब भी हमीरपुर के विकास में चार चांद लगाने जा रहा है। ये सभी कार्य हमीरपुर के भविष्य को नई दिशा देने वाले हैं।

यदि इतने विकास कार्यों के बावजूद विधायक को केवल मुख्यमंत्री का विरोध ही दिखाई देता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष का दायित्व विकास कार्यों में सकारात्मक सुझाव देना और जनता के हितों की आवाज़ बनना है, न कि केवल व्यक्तिगत और अनर्गल बयानबाज़ी करना।

मैं सदर विधायक से आग्रह करता हूँ कि वे व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठें और हमीरपुर विधानसभा के विकास, युवाओं, किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों के मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका निभाएँ। एक मजबूत और सकारात्मक विपक्ष लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।

हमीरपुर जिला के लोगों को सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि प्रदेश का नेतृत्व इसी जिले से हो रहा है। इस अवसर का लाभ पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर उठाया जाना चाहिए, न कि राजनीतिक कटुता के कारण विकास कार्यों को भी नकारा जाए।

प्रदेश सरकार विकास के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों के आधार पर अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देगी और जिले की पांचो सिम कांग्रेस की झोली में डालकर कांग्रेस सरकार को रिपीट करने में मुख्यमंत्री का साथ देगी।

[post-views]