



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, टौणीदेवी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 3 अगस्त , 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में गौशाला परिसर, वल्यूट, तहसील लम्वलू, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई।


चर्चा में भाग लेने वालों में संघ प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरन्ज़ खण्ड प्रधान राज कुमार पटियाल, ज़िला प्रैस सचिव अनिरूद्ध डोगरा, प्रदेश उपप्रधान सन्तोष वन्याल, रेखा शर्मा आदि प्रमुख रहे।




खण्ड़ प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ में चल रहीं गतिविधियों वारे अवगत व खण्ड इकाई के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी से बढ़-चढ़ कर सहयोग देने की अपील की गई।






बैठक में पेंशनरों की लम्वित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । बैठक में जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त भुगतान से वंचित रहे पेंशनरों के लम्बित पेंशन एरियर, ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की वकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान व महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी न किए जाने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया व शीघ्र भुगतान की मांग दोहराई गई।


प्रदेश व ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी कि संघ का शिष्टमंडल दिनांक 21 जून व 15 जुलाई को हमीरपुर दौरे के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर पेंशनरों के लम्बित एरियर का भुगतान करने वारे आग्रह किया गया जिस पर सरकार द्वारा जनवरी, 2016 से सभी पेंशनरों तथा 2016 के बाद सेवानिवृत्त 25 हजार तक बेसिक पेंशन पाने वाले पेंशनरों को पहली जुलाई को एरियर मिला और चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु वज़ट भी जारी हुआ। संघ सरकार से उम्मीद रखता है कि सरकार 15 अगस्त तक पेंशनरों के लम्बित पेंशन एरियर व महंगाई भत्ता की देय किस्तें आवश्य जारी करेगी।



प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने के निदेशक कोषागार के जारी आदेशों से उत्पन्न दिक्कतें दूर करने हेतु मामला सरकार से उठाया गया है जो विभाग के विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं ज़िला के विभिन्न गांवों में जाकर चलने फिरने में असमर्थ पेंशनरों को उनके घर द्वार डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जबकि संघ के अन्य पदाधिकारी भी पेंशनरों को यह सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।


बैठक में टौणीदेवी खण्ड में कुछ सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री चत्तर सिंह ठाकुर, सुभाष चन्द कानगो, रोशन लाल पटियाल, गुरबक्श ठाकुर, रक्षपाल भारद्वाज, प्रताप सिंह ठाकुर, पृथ्वी चन्द शर्मा, देश राज शर्मा, अजीत कुमार, वलवीर सिंह, रोशन लाल, रेखा कुमारी, प्रीतम चन्द, भूमिदेव, अनूप कुमार, लवकेश कुमार, ध्यान चन्द, ओमप्रकाश भाटिया, वलदेव राज, कर्म सिंह, केसरी देवी, कमला देवी, किशोरी लाल, नानक चन्द, तिलक राज, रमेश चन्द, मेहर सिंह, धन प्रेम चन्द शर्मा, सरोज कुमारी, अमरो देवी, प्रीतम चन्द, प्यार चन्द, राम इसराइल, अजीत, अमीं चन्द, शक्ति चन्द, सुरेश कुमार, प्रकाश चन्द, जगदीश चन्द, विशना राम, जसवन्त सिंह चौहान, उर्मिला देवी, प्रकाश चन्द वास्तु, पृथ्वी चन्द, कश्मीर सिंह, ईश्वर दास, देव राज सहित अन्य पेंशनरों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई ।
जगदीश चन्द शर्मा, खण्ड़ प्रधान , टौणीदेवी


















