भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की नहीं होगी भर्ती

नई-दिल्ली:- नेपाली गोरखओं की भारतीय सेना में भर्ती की उम्मीदें अब खत्म हो रही हैं। भारत ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि नेपाली गोरखाओं की भर्ती सिर्फ अग्निपथ योजना के आधार पर ही होगी। वहीं, नेपाल अड़ा है कि वह अपने गोरखा नागरिकों को अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में भर्ती नहीं होने देगा।

प्रचंड-ओली-बालेन शाह ने फंसाया पेंच, ब्रिटेन खुश

 

नेपाली गोरखाओं की भारतीय सेना में भर्ती पर रोक पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के कार्यकाल में लगी थी, जिसे केपी शर्मा ओली और वर्तमान प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जारी रखा है।

 

वहीं, ब्रिटिश सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती धड़ल्ले से जारी है। ब्रिटेन ने हाल में ही नेपाली गोरखाओं की एक आर्लिटरी यूनिट बनाई है।

 

नेपाल ने 2022 में भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती को स्थगित कर दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत की अग्निपथ योजना पर आपत्ति जताते हुए यह आदेश जारी किया था। तब से नेपाली गोरखाओं की भारतीय सेना में भर्ती रुकी हुई है।

 

नेपाल सरकार का मानना है कि चार साल की सर्विस और पेंशन का प्रावधान न होना 1947 के भारत, नेपाल और ब्रिटेन के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।

 

 

हालांकि, भारत ने नेपाल के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि भारतीय सेना में भर्ती होने का एकमात्र रास्ता अग्निपथ योजना ही है। ऐसे में निर्णय अब नेपाल सरकार को लेना है।

[post-views]