



कांगड़ा/विवेकानंद वशिष्ठ:- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अपने मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क ईएनटी सर्जरी एवं परामर्श शिविर का आयोजन शनिवार, 8 अगस्त एवं रविवार, 9 अगस्त 2026 को कांगड़ा में कर रहा है।

8 अगस्त 2026 (शनिवार) – निःशुल्क ईएनटी सर्जरी शिविर



निःशुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन सिटी हॉस्पिटल, पालमपुर रोड, कांगड़ा में किया जाएगा।







जिन मरीजों का सर्जरी हेतु चयन किया गया है, उन्हें सर्जरी की तैयारी एवं अस्पताल में उपस्थित होने के समय की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।


सभी सर्जरी प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय सचदेवा, चेयरमैन एवं विभागाध्यक्ष, ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी, मैक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, दिल्ली तथा उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएंगी।



9 अगस्त 2026 (रविवार) – निःशुल्क ईएनटी ओपीडी


गोपाल बाग, गुरखाड़ी, कांगड़ा में प्रातः 11:00 बजे निःशुल्क ईएनटी ओपीडी आयोजित की जाएगी।
रोगियों से अनुरोध है कि वे प्रातः 10:00 बजे तक पंजीकरण हेतु शिविर स्थल पर पहुंचें।
डॉ. संजय सचदेवा कान, नाक, गला, सिर एवं गर्दन से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
कॉक्लियर इम्प्लांट लाभार्थियों के लिए विशेष अपील

पूर्व में आयोजित निःशुल्क ईएनटी शिविरों के माध्यम से कॉक्लियर इम्प्लांट प्राप्त कर चुके बच्चों से अनुरोध है कि वे नियमित जांच एवं फॉलो-अप हेतु इस ओपीडी शिविर में अवश्य आएं।
जिन बच्चों को सुनने या बोलने में कठिनाई है अथवा जो जन्मजात श्रवण बाधित हैं, उनके अभिभावकों से भी आग्रह है कि वे बच्चों को शिविर में लेकर आएं, ताकि आवश्यकता अनुसार उन्हें कॉक्लियर इम्प्लांट उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जा सके।
HearClear India – बेहतर सुनने की दिशा में एक समर्पित पहल
HearClear India इस सामाजिक स्वास्थ्य अभियान में विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्टों द्वारा निःशुल्क ऑडियोमेट्री एवं संपूर्ण श्रवण परीक्षण उपलब्ध कराएगा।
HearClear India केवल श्रवण परीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉक्लियर इम्प्लांट की आवश्यकता वाले बच्चों एवं वयस्कों को देश के अग्रणी ईएनटी विशेषज्ञों, कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जनों, स्पीच थेरेपिस्टों एवं पुनर्वास विशेषज्ञों से जोड़कर उन्हें सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने में सहायता करता है।
संस्था मरीजों एवं उनके परिवारों का श्रवण परीक्षण, कॉक्लियर इम्प्लांट की पात्रता जांच, परामर्श, आर्थिक सहायता संबंधी मार्गदर्शन, सर्जरी समन्वय, इम्प्लांट मैपिंग, स्पीच थेरेपी तथा दीर्घकालिक पुनर्वास तक हर चरण में सहयोग करती है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सुनने, बोलने और बेहतर जीवन जीने का अवसर प्राप्त कर सके।
संपर्क
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
94181 05533
78768 90394
आयोजकों ने कान, नाक, गला, श्रवण एवं वाणी संबंधी समस्याओं से पीड़ित सभी जरूरतमंद मरीजों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

















