



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 13 अगस्त को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा।



जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।






हमीरपुर में मशीन ऑपरेटरों के ऑनलाइन साक्षात्कार 14 को


बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी पीए प्रिसिजन कंपोनेंट्स में मशीन ऑपरेटरों के 10 पदों को भरने के लिए 14 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में ऑनलाइन साक्षात्कार लिए जाएंगे।



जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 30 वर्ष तक के फेशर्स या अनुभवी युवा पात्र हांेगे। चयनित युवाओं को 17,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


















