



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 के विभिन्न प्रावधानों के अनुसार जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और इससे संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन एंड इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (जीएसआईसीसी) यानि आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है।

इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज बिंद्रा देवी को इस समिति का अध्यक्ष और रीडर ग्रेड-2 शिवानी कतना को सदस्य सचिव बनाया गया है।



जबकि, जिला बार एसोसिएशन से एडवोकेट भागीश शर्मा, एडवोकेट केसी भाटिया, एडवोकेट निशा वर्मा, एडवोकेट अनीता कुमारी और सामाजिक संस्था से सुशीला शर्मा को जीएसआईसीसी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।































