



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ए.आर.ओ. एच.पी. ज़ोन-I डॉ. रश्मि जम्वाल के दिशा निर्देशन में तीन दिवसीय आंतरिक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अगस्त को किया गया।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एच.पी. ज़ोन-I के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के 200 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।




कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि जम्वाल (ए.आर.ओ., एच.पी. ज़ोन-आई एवं प्रधानाचार्या, डीएवी रेहन) रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि जम्वाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डी.ए. वी गान के साथ किया गया।







इस अवसर पर डीएवी मनई के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल , डीएवी गोजू के प्रधानाचार्य विशाल कटोच , डीएवी पट्टा जटियां के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा तथा डीएवी गुब्बर के प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर सहित विभिन्न डीएवी विद्यालयों के शिक्षकगण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।



इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिगम, सहयोग, नवाचार एवं क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, रचनात्मक गतिविधियों एवं प्रभावी कक्षा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।




कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव, नवीन विचार एवं शिक्षण की प्रभावी तकनीकें साझा की जा रही हैं।



विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई ऊर्जा, नवीन दृष्टिकोण एवं बेहतर शिक्षण कौशल प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।


















