परिषद सदस्य ज्योति ठाकुर ने किया प्रयास कार्यालय का भ्रमण, संस्था के बिभिन समाजिक कार्यों की सराहना की

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊहल वार्ड की जिला परिषद सदस्य ज्योति ठाकुर ने ग्राम पंचायत भेरड़ा की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रयास कार्यालय अवाहदेवी का दौरा किया।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने प्रयास संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, सामुदायिक विकास तथा सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जिसमे मुख्यता हथकरघा, हेल्थ एटीएम, मोबाईल स्वास्थ्य सेवा व निशुल्क व्हीलचेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इत्यादि है। ।

प्रयास कार्यालय में संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए संस्था के कार्यों, उद्देश्यों तथा विभिन्न विकासात्मक पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों को समझा तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

जिला परिषद सदस्य ज्योति ठाकुर ने प्रयास संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएँ समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

 

संस्था द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए बिभिन स्वास्थ्य जाँचे निशुल्क की जाती है जिसमे एक्सरे, ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन, शुगर, आँखों की जांच इत्यादि शामिल है जिससे महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है ।

 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी ऐसे प्रयासों से अधिक से अधिक महिलाएँ लाभान्वित होंगी।

ग्राम पंचायत भेरड़ा की महिलाओं ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों से जुड़कर अपने समुदाय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रयास संस्था के पदाधिकारियों ने आए हुए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी महिलाओं व समाज के विभिन वर्गों के समग्र विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

[post-views]