विधायक आशीष शर्मा ने  ठाकुरद्वारा गौशाला समिति जमली के सौजन्य से 108 कन्याओं के पूजन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ठाकुरद्वारा गौशाला समिति जमली के सौजन्य से जमलीधाम में आयोजित 108 कन्याओं के पूजन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर समिति सदस्यों ने विधायक को माता रानी की चुनरी व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर देवी स्वरूप 108 कन्याओं के पूजन का सौभाग्य मिला। उन्होंने इतनी संख्या में पहले कहीं भी कन्या पूजन होते नहीं देखा। इसके लिए जमलीधाम समिति बधाई की पात्र है जिसने इस कार्यक्रम को शुरु किया और अब सुचारु रूप से संचालित किया।
विधायक ने कहा कि समिति सदस्य तो यहाँ गौशाला चला रहे हैँ लेकिन उनका सहयोग आसपास की पंचायतों के बाशिंदे भी भलीभांति कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी कन्याओं के चरण धुलाकर उनका पूजन किया और समिति की ओर से उपहार बांटे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि समिति यहां कई तरह से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्य करवाती है।
गौशाला के संचालन के साथ साथ यहां भागवत कथा का आयोजन, हर साल एक सौ आठ कन्याओं का पूजन, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर क्षेत के लोगों का भ्रमण व अन्य सामजिक कार्य किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह सब सुचारु रूप से चल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, अजय शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, वीणा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
[post-views]