डीएवी स्कूल में आंतरिक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय आंतरिक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन किया गया।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एच.पी. ज़ोन-आई के डीएवी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास, नवाचार एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम ए.आर.ओ. एच.पी. ज़ोन-I डॉ. रश्मि जम्वाल के दिशा निर्देशन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रसिद्ध प्रेरणादायक वक्ता  विवेक ओवराए द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

 

वक्ता ने अपने प्रेरक विचारों एवं अनुभवों के माध्यम से शिक्षकों को नई ऊर्जा और उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। प्रशिक्षण के दौरान अधिगम, सहयोग, नवाचार एवं क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक सत्र शिक्षकों में नई सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक विशेषज्ञों के अनुभवों एवं नवीन शिक्षण तकनीकों से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

 

[post-views]