महिला मंडल धनेड़ के भवन के लिए किया जाएगा, धनराशि का प्रावधान : सुनील शर्मा बिट्टू 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव धनेड़ के महिला मंडल भवन की मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

इसके अलावा गांव की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे तथा गांववासियों की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा।

शुक्रवार को गांव धनेड़ के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने ये घोषणाएं कीं।

 

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्रदेश सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसलिए, वह स्वयं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेर बलौणी की प्रधान नीलम देवी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हेमराज, ग्राम पंचायत धनेड़ की सदस्य सरोज कुमारी, मीना देवी, अंजना, महिला मंडल की कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, उपप्रधान सोनू देवी, सुरेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

[post-views]