विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 9 से 14 अगस्त तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

13 अगस्त को मंगलोह में जिला स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे अध्यक्षता 

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 9 अगस्त को शाम 8 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे और दोपहर बाद 2 बजे जनजातीय भवन सिहुंता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित विभिन्न पंचायतों के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

 

11 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः 11 बजे व दोपहर 2 बजे अंबेडकर भवन त्रिमथ, चुवाड़ी में विभिन्न पंचायतों के चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, 12 अगस्त को बनीखेत के सामुदायिक भवन पधर में प्रातः 11 और दोपहर बाद 2 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की चरण-एक से सात सर्वेक्षण के तहत चिन्हित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 13 अगस्त को मंगलोह, ग्राम पंचायत तुरकड़ा (चुवाड़ी) में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 14 अगस्त को सिहुंता से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

[post-views]