




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अणु मैदान में स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर फैन पार्क में रविवार को दो टाटा आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जा रहा है! और दर्शक निशुल्क इन मैचों का आनंद ले सकते हैं !
क्रिकेट प्रेमी अपना पंजीकरण करवा कर फैन पार्क में निशुल्क मैच का आनंद ले सकते हैं ! इस फैन पार्क में लोग लाइव मैच की तरह ही मैचों का लुत्फ उठा रहे है ! फैन पार्क में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही है ! आज रविवार 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स से और मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है ! कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 8 विकेट से जीता मैच ! दूसरा आईपीएल का मैच मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से चला हुआ है !








इन मैचों का फैन पार्क में लाइव प्रसारण किया जा रहा हैं ! युवाओं में अरमान,अगम रांगडा़ अंशुल व नमन ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा हमीरपुर में फैन पार्क बनाने का निर्णय एक सराहनीय कार्य किया है ! ऐसे कार्यों से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा ! क्रिकेट प्रेमियों ने बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल जी एवम केंद्रीय युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और आगे भी इस तरह से टाटा आईपीएल,वन डे और टैस्ट मैच होते रहें !




आज रविवार को अणु मैदान में बीसीसीआई की ओर से बनाए फैन पार्क में टाटा आईपीएल (IPL ) मैच का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी एवम विशेष रूप से हम भी बच्चों संग सामूहिक चित्रण में !








