आरसेटी में 33 महिलाओं ने सीखा आचार, पापड़ और मसाला बनाना

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया।

 

इस शिविर में 26 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

 

उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए वे बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं।

कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता कमल प्रकाश और पूनम परमार, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

[post-views]