अमनेड़ गांव की हर समस्या का किया जाएगा समाधान: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ताल पंचायत के गांव अमनेड़ का दौरा किया तथा वहां के लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान बारे गांववासियों के साथ गंभीर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान स्थानीय प्रधान राकेश कुमार,वार्ड पंच सुमित कुमार,पूर्व उपप्रधान जय चंद और अन्य गांववासियों ने वार्ड नंबर-2 के रास्तों की ख़स्ता हालत के बारे में सुनील शर्मा बिट्टू को अवगत करवाया तथा पेयजल के लिए हैंडपंप की सुविधा प्रदान करने की मांग को मुख्य रूप से रखा।

सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर विधानसभा में कांग्रेस के हर कार्यकाल में विकास के कई अनगिनत काम हुए हैं तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तथा कई बड़ी विकासात्मक परियोजनाएं मंजूर कर रहे हैं।

 

जिनमें मेडिकल कॉलेज, कैंसर केयर संस्थान, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मदर-चाइल्ड केयर सेंटर और कई अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार मेडिकल कॉलेजों के लिए रोबोटिक सर्जरी तथा पैट स्कैन जैसी अत्याधुनिक मशीनों का प्रावधान किया है और हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में भी ये सुविधाएं आरंभ की जा रही हैं। इनके साथ ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आए हैं।

सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों की डिस्पेंसरी की मांग को भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा कई अन्य जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। उन्होंने गांव के मैदान में लाइटों और मोक्षधाम के रास्ते के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ताल के प्रधान राकेश कुमार, पंचायत सदस्य सुमीत कुमार, पूर्व उपप्रधान जय चंद, महिला मंडल प्रधान मीना कुमारी, महासचिव अनु कुमारी, वीना देवी, रणजीत सिंह, अमर सिंह, संजीव कोहली, संतोष सिंह उपस्थित रहे।

एनएसयूआई की सदस्य साक्षी देवी, महिला मंडल प्रधान अनु कुमारी और कई अन्य गांववासियों ने मौके पर ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए सुनील शर्मा बिट्टू की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर, आरसी डोगरा, अजय शर्मा, राजेश आनंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

[post-views]