



सनाही-जोलसप्पड़ के बीच 26 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल

कुनाह खड्ड पर यह पुल बनने से लगभग 5000 की आबादी होगी लाभान्वि



15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी, 215 मीटर स्पैन वाले पुल का एक साल में करना होगा निर्मा






नादौन। उपमंडल में कुनाह खड्ड पर सनाही और जोलसप्पड़ के बीच 26 करोड़ रुपये की लागत से 215 मीटर लंबे स्पैन पुल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के निर्देश पर सनाही के हारमसँदा और जोलसप्पड़ के सोहरी के बीच निर्मित होने वाले पुल के लिए 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है।


कुनाह खड्ड पर यह पुल बनने से लगभग 5000 की आबादी होगी लाभान्वित



लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए एक वर्ष की अवधि निर्धारित की है। इसके बनने से लगभग 5000 आबादी लाभान्वित होगी।


15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी, 215 मीटर स्पैन वाले पुल का एक साल में करना होगा निर्माण
सनाही और आसपास की अनेक पंचायतों के लिए यह पुल वरदान साबित होगा। पुल निर्मित होने पर ऊना व हमीरपुर की तरफ आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। सनाही से हारमसंदा होते हुए लोग सीधे जोलसप्पड़ पहुंच जाएंगे, उन्हें कांगू व रंगस नहीं जाना पड़ेगा।
जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले लोगों के लिए भी यह पुल सुलभ आवागमन का साधन बनेगा। इससे लोगों की समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
सनाही व आसपास की पंचायतों के लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से हारमसंदा और जोलसप्पड़ को सीधा जोड़ने के लिए पुल बनाने की मांग की थी। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शिमला से अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी, जिसने लोक निर्माण विभाग नादौन डिविजन के अधिकारियों के साथ मिलकर पुल का सर्वे किया और व्यवहारिता को जाना।

दोनों ही क्षेत्रों के लिए पुल के व्यवहारिक होने पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई। मुख्यमंत्री सुक्खू जी के निर्देश पर सरकार ने एचपी-रेडी परियोजना में पुल निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं, जिनमें से 15 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
लोक निर्माण विभाग नादौन मंडल के अधिशासी अभियंता
राजिंदर जुबलानी का कहना है कि अतिशीघ्र पुल निर्माण की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। विभागीय अधिकारी पुल के लिए चिन्हित स्थल का दौरा कर चुके हैं।
क्षेत्रवासी गदगद, मुख्यमंत्री का जताया आभार
पुल स्वीकृत होने और निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिलने पर क्षेत्रवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
सनाही बूथ प्रभारी विकास शर्मा, प्रधान सनाही सरिता देवी, उप प्रधान सुभाष शर्मा, हार मसंदा के वार्ड पंच विजय शर्मा, एक्स उप प्रधान भगवान दास, सुरेश कुमार, हरबंस लाल, संतोष कुमार, जे पी कालिया, बनारसी दास, कविता कुमारी, विनोद कुमार, देवी सिंह, शशि ठाकुर, जीवन कुमार और जोलसप्पड के बूथ प्रभारी संतोष कुमार, विजय शर्मा, विजय कुमार, मीना कुमारी, सुखदेव, हंस राज, केहर सिंह, रमेश कुमार इत्यादि ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी का तहेदिल से आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पुल निर्माण शुरू होने पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। यह क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इससे दोनों तरफ की पंचायत के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगा और कई किलोमीटर घूमकर आने-जाने के झंझट से भी बचेंगे।

















