




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही एचआरटीसी की बस टियाला दि घट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई, जिस कारण चालक परिचालक सहित सवारियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 34 लोगों को चोटें आई हैं।

घायल हुई सवारियों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से वृंदावन चलने वाली बस हमीरपुर बस अड्डा से 7:40 पर निकली थी। बस सवारी से भरी हुई थी तथा टियाला घाट के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।








अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बस अनियंत्रित किस कारण हुई। हादसे के दौरान सवारियों की चीखें निकल गईं। दुर्घटना में चालक परिचालक सहित करीब 15 सवारियां घायल हुई हैं। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी राजेश ने मौके पर जाकर छानबीन में जुट


गए हैं।










