



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से प्रेरित विधायक सुधीर शर्मा और राजिंदर राणा के खिलाफ की गई एफ.आई.आर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने कहा कि “वर्तमान कांग्रेस सरकार सुधीर शर्मा और राजिंदर राणा के ख़िलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। एक तरफ कांग्रेस की सरकार अपने छात्र विरोधी रवैये को बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर बदले की भावना से कार्य कर रही है।



कांग्रेस सरकार को प्रदेश भर में विरोध कर रहे छात्रों की मांगों को सुनना चाहिए परंतु लगातार छात्रों के हितों को दरकिनार कर रही है।”































