



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया।


बैठक में संघ सदस्य अमरनाथ चौधरी, निवासी सेर, महल व ज़िला में अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।




चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, टौणीदेवी से सुरेश शास्त्री, बिझड़ी खण्ड महासचिव राज कुमार, नादौन प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरंज से पृथी रांगड़ा आदि प्रमुख रहे।







बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा पेंशनरों के पेंशन संशोधन वकाया व महंगाई भत्ता की देय किस्तें सरकार द्वारा जारी न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया व सरकार से उम्मीद जताई कि सरकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस सम्बन्ध में जरूर आदेश जारी करेगी। बैठक में पदाधिकारियों ने संघ गतिविधियों एवं अन्य विषयों परं भी सदस्यों को बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई।


प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की पेंशन संशोधन का एरियर , संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट आदि के भुगतान हेतु सरकार से निरन्तर पत्राचार जारी है।



और इस सम्बन्ध में दिनांक 21 जून, 2026 को सभी भुगतान से वंचित पेंशनरों देनदारियां जारी सम्बन्ध में भेंट के वाद 15 जुलाई को को पुनः सर्किट हाउस, हमीरपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले व उनके समक्ष जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने में पेंशनरों को आ रही दिक्कतों वारे अवगत करवाकर चलने-फिरने में असमर्थ एवं विस्तर पर पड़े या जिन वजुर्गों का आधार स्कैन नहीं हो पा रहा है।


ऐसे मामलों में पेंशनरों को फ़ार्म के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की पुरानी पद्धति वहाल रखने का आग्रह किया गया। यद्यपि संघ आनलाइन पद्धति को 2016 से प्रसारित करते हुए बैड पर पड़े एवं चलने फिरने में असमर्थ पेंशनरों को उनके घर-द्वार जाकर हर साल यह सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
निदेशक कोषागार ने आदेश जारी करते समय इस वात को नज़र अंदाज़ कर दिया कि जिनकी आंखें व उंगलियां एप्प के दौरान स्कैन नहीं हो पा रहीं हैं, ऐसे पेंशनरों को डाक्टर के पास फार्म सत्यापन करवाने में किन-2 कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
जबकि स्वस्थ पेंशनर के आधार स्कैन न होने में उन्हें फार्म से जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का कोई भी विकल्प नहीं रखा गया है। उन्होंने खण्ड इकाई पदाधिकारियों से नियमित सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वलदेव दास शर्मा, दीप चन्द शर्मा, कर्म चन्द, रत्न चांगरा, सुभाष कान, रंजीत सिंह ठाकुर,अनिरूद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जगदीश चन्द शर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, मदन लाल शर्मा, जोगिंद्र पुंडीर, प्रकाश चन्द, रंजीत सिंह, अशोक पटियाल, दलीप चन्द, निशा कुमारी, मधूवाला, जगन्नाथ, दलीप चन्द, करतार पटियाल, सन्तोष कटोच, देश राज शर्मा, अजय कुमार, अशोक कुमार, गुरदेव , वोहरा, प्रीतम, रंजीत सिंह, देव राज, देवेन्द्र कांगड़ा सहित 70 पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ ने हिस्सा लिया।

देव राज पटियाल, ज़िला प्रधान

















