



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा और शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक अजमेर ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्ह गांव में कारगिल शहीद सूबेदार दलीप सिंह गुलेरिया (शौर्य चक्र) के निवास स्थान पर जाकर उनकी तस्वीर पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

नवीन शर्मा ने शहीद सूबेदार गुलेरिया के परिवार जनों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।




इस अवसर पर नवीन शर्मा ने कहा कि सूबेदार दलीप सिंह गुलेरिया जैसे महान सपूतों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत ही आज हमारा देश सुरक्षित है।






बल्ह गाँव और पूरे हमीरपुर को अपने इस वीर योद्धा पर गर्व है।


नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा शहीद परिवारों के सम्मान और उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।



बल्ह गाँव में कारगिल शहीद सूबेदार दलीप सिंह गुलेरिया को दी श्रद्धांजलि, परिवार को किया सम्मानित


इस अवसर पर बल्ह गाँव के स्थानीय निवासी, गणमान्य व्यक्ति ,पूर्व सैनिक पूर्व उपप्रधान देश राज, पूर्व ग्राम केंद अध्यक्ष प्रकाश चंद , महिला मंडल प्रधान श्रीमती कुशला देवी सर्वजनकल्याण सभा के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,रविन्द्र ठाकुर और नवनीत ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


















