



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की प्रथम बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती जी, APMC चेयरमैन अजय शर्मा, आर.सी. डोगरा, मनोहर लाल कानूनगो, जुगल किशोर, सहंशाह, कैप्टन बलदेव, ज्योति खन्ना, पंचायत प्रधान रीनू देवी, कुमारी साक्षी, पूर्व उपप्रधान अंजना, पूर्व पार्षद राधा रानी, राजेश एवं अनिल चौधरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।




बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने कांग्रेस हाईकमान का नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया तथा संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।







इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।



कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डेंटल अस्पताल, कैंसर अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज, आधुनिक बस स्टैंड तथा सिटी सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया।




साथ ही धनेरा में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की पहल के लिए भी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।



बैठक में विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया।
उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा एवं सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
— ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर


















