युवाओं ने संभाला कचरा हटाने का जिम्मा

हमीरपुर(बड़सर)/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    दो माह से बड़सर में कूड़े की समस्या का समाधान करने के लिए अब युवाओं ने कमान संभाली है। बाजार में जिस जगह पर कचरा फेंका जाता है, युवाओं ने दीवार पर सफेदी कर दी है, ताकि कोई दोबारा इस जगह पर कूड़ा न फेंक पाए।
साफ भारत स्वच्छ भारत
दो माह से बाजार में कूड़े के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, प्रशासन और पंचायत के प्रतिनिधि भी कूड़े का समाधान करने में असमर्थ साबित हो रहे थे। ऐसे में समस्या का समाधान करने के लिए युवा आगे आए हैं। युवाओं कार्तिकय शर्मा, आतिश धीमान, नीरज कपिल ने कहा कि पंचायत और
प्रशासन की लापरवाही के चलते अब युवाओं ने बड़सर में कूड़े का समाधान करने का निर्णय लिया है ताकि बड़सर को साफ-सुथरा बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि बाजार में एक भी जगह ऐसी नहीं बची थी जहां पर कचरे के ढेर न लगे हों। वहीं, दो माह से कचरे के कारण बाजार में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ था। कूड़े
के कारण मुख्य सड़क पर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। बार-बार शिकायत करने के बाद प्रशासन ने आदेश तो दिए लेकिन इन पर कोई अमल मैहरे के साथ लगती चार पंचायतों में से किसी एक ने भी नहीं किया था।
एसडीएम बड़सर की ओर से 10 दिन के भीतर कूड़े को हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन आदेश के 15 दिन बाद
भी इसपर कोई करवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब युवाओं ने शहर को साफ सुथरा बनाने का जिम्मा उठाया है। इस बारे में एसडीएम बड़सर राजिंद्र ने कहा कि कूड़े के निपटारे के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन और पंचायतें इस समस्या का स्थायी हल खोजने में कार्यरत हैं।
[post-views]