सीमा चौधरी नादौन ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

नादौन/हमीरपुर:-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के विधानसभा क्षेत्र नादौन में पूर्व बीडीसी सीमा चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। फस्टे पंचायत के चडूं गांव की निवासी सीमा को नादौन ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने सीमा चौधरी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किए नियुक्ति आदेश

सीमा चौधरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की समर्पित सिपाही हैं। वह पूर्व में अपने गृह वार्ड से बीडीसी भी रह चुकी हैं। अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीमा पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनकी क्षेत्र में अच्छी जान-पहचान है।

 

सीमा चौधरी ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

[post-views]