मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव, अब 14 को होगा डिग्री कालेज का वार्षिक उत्सव 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर के प्रस्तावित दौरे में आंशिक संशोधन किया गया है।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मुख्यमंत्री 14 और 15 अगस्त को हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।

वह 14 अगस्त को डिग्री कालेज हमीरपुर के वार्षिक उत्सव में भाग लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

15 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

[post-views]