मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आज भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर शहरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी चमन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

इस बैठक में अभी तक हुए कामो की समीक्षा की गई एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।
इस बैठक में मंडल हमीरपुर द्वारा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर लगाये गए सेस का कड़ा विरोध जताया है ।
इस उपलक्ष्य पर मंडल पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार लगातार नए-नए बहाने ढूंढकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इससे अधिक विफल सरकार दूसरी नहीं हुई, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को महंगाई और आर्थिक बोझ के बीच धकेल दिया है।

[post-views]