अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे

संजौली/शिमला:-   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे है भूख हड़ताल के मुख्य मांगे निम्नलिखित हैं
1. विश्वविद्यालय द्वारा की गई 25-30% फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापिस लिया जाए।
2. छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए।
3. कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में की गई अनियमित फीस वृद्धि वापिस ली जाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले कुछ दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी अब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं आज 12 जुलाई को विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के आठ कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं।

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूख हड़ताल सांकेतिक भुगतान है जो 24 घंटे तक चलेंगी। यदि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती तो वह बड़े आंदोलन वह आमरण भूख हड़ताल जैसे दर्शन भी कर सकते हैं।

 

हड़ताल के दौरान संजौली इकाई के अध्यक्ष रितिक शर्मा ने कहा कि आज का कार्यकर्ता सांकेतिक हड़ताल के जरिए प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं यदि जल्द से जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो वह आंदोलन करेंगे।

भूख हड़ताल में रितिक शर्मा ईशु शिवांश अमित दीक्षित सूरज सुजल वर्मा आकर्ष करोल

[post-views]