लक्ष्मी मैमोरियल स्कूल के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  अखिल विश्व गायत्री परिवार, शक्तिकुंज, हरिद्वार के सान्निध्य में आयोजित अखिल भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा में हमारे प्रतिभाशाली कक्षा 7 के विद्यार्थियों — अनमोल शर्मा एवं अर्णव सिंह ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

यह शानदार उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

विद्यालय परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

आप दोनों ऐसे ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते रहें और विद्यालय का नाम रोशन करते रहें।

[post-views]