जनता पूछती है…? लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर से सवाल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   भाजपा हाई कमान ने लगातार पांचवीं बार आप पर दांव खेला है ऐसी कर्यशैली भाजपा पार्टी में देखने को मिलती नहीं है कि किसी एक व्यक्ति को एक ही सीट पर लगातार पांच बार चुनाव लड़ाया जाए, इस पर आप क्या कहेंगे।
सांसद होने के नाते, हमीरपुर का बेटा होने के नाते आप अपनी उपलब्धियां को किस प्रकार लेते हैं ,वोट मांगने के लिए आमतौर से नेता अपनी उपलब्धियां बताते या गिनाते हैं आपके पिछले 17 साल के कार्यकाल में आपको क्या लगता है ऐसी आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियां सांसद या कैबिनेट मंत्री होने के नाते हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को लेकर क्या रहीं हैं जिसके लिए लोग आपको वोट दें।
एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ आपको भाजपा हाई कमान ने चुनावी रणभूमि में उतारा है इसको ध्यान में रखते हुए विधानसभा प्रत्याशी जिला हमीरपुर के लिए आपकी रणनीति क्या रहेगी।
हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य को लेकर आप क्या समझते हैं की ,विश्व गुरु भारत या एक विकसित भारत आपका इनमें से आप किसको प्रमुख एजेंडा मानते है।
हिमाचल प्रदेश की सीधी और सरल राजनीति में पिछले कई समय से जिस प्रकार उठा पटक चल रहे हैं। उसको आप कैसे लेते हैं ।
क्या यह मात्र सहयोगवश है कि जिस जिले से पूर्व मुख्यमंत्री , वर्तमान मुख्यमंत्री एवं दो दो सांसद है, वहां पर विकास के नाम पर सत्ता पक्ष की तीन सीटों उपचुनाव होना कहीं ना कहीं यह दर्शाता है , विकास को लेकर उदासीनता की वजह से कहीं ऐसा कुछ हुआ है या कुछ और है।
भाजपा हाई कमान पर बार-बार यह आरोप लग रहा है के विधायकों के खरीद फरोख्त की वजह से हिमाचल प्रदेश जैसे हजारों करोड़ से कर्जे में डूबे हुए राज्य को जिस प्रकार से 6 सीटों सहित तीन और (संभावित जिन पर अभी कानूनी पेज फंसा है)कि और धकेल दिया। आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश पर एक और उपचुनाव का बोझ डालना क्या यह उचित है। इस पर आप क्या कहेंगे।
आपकी राजनीति में रेलवे या रेलगाड़ी का हर बार प्रमुख मुद्दा रहता है । जमीनी स्तर पर रेलगाड़ी अभी तक पहुंची नहीं है। 
क्या डबल इंजन सरकार ही विकास की गारंटी है।
शिक्षित वर्ग में बेरोजगारी अपने चरम में पहुंच गई है ताजा सर्वे के अनुसार 100 शिक्षित युवाओं में से 83% युवा बेरोजगारी का दन्श झेल रहे हैं। आप इस पर क्या कहेंगे
[post-views]