



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को हमीरपुर के निकटवर्ती स्वाहल क्षेत्र का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

स्वाहल में महिला मंडल भवन और डिस्पेंसरी के लिए किया जाएगा बजट का प्रावधान: सुनील शर्मा बिट्टू




इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यतः सोलर लाइटें लगवाने, महिला मंडल भवन और डिस्पेंसरी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सोलर लाइटें लगवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।







महिला मंडल भवन और डिस्पेंसरी के लिए भी धनराशि का प्रावधान करवाने का मामला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी है तथा यहां के लिए कई बड़ी विकासात्मक परियोजनाएं मंजूर की हैं।


सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हर हमीरपुरवासी के लिए यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री इस जिला से संबंध रखते हैं और उन्हांेने यहां के लिए मेडिकल कालेज, बस स्टैंड, हैलीपोर्ट, विभिन्न विभागों और बोर्डों-निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय, नगर निगम और कई अन्य बड़ी सौगातें दी हैं। इससे यह जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए भी बहुत ही सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं।



इससे पहले, गांव में पहुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की परधान बेबी, बार्ड पंच सरोज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर, आरसी डोगरा, अजय शर्मा, राजेश आनंद,लेख राज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।




















