जाहू अस्पताल को मिली बड़ी सौगात: विधायक सुरेश कुमार 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि जाहू अस्पताल के विस्तार एवं उन्नयन के लिए 9.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत आधुनिक ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

जाहू अस्पताल (ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स) के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी।

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद जाहू अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जाहू और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन से मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जाहू अस्पताल शीघ्र बनेगा 100 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

[post-views]