




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शिवा कालेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं जिला बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय 11वां सालाना कार्यक्रम न्यू ईरा वाईब्रेशन-2024 के दूसरे दिन राज्य स्तरीय इंटर बीएड कॉलेज बालीवॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया।
इस कार्यक्रम में प्रो. अजय कुमार अत्री डीन एवं अध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन एचपी युनिवर्सिटी, शिमला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं दूसरे दिन पुरूष वर्ग का फाईनल मैच राज राजेश्वरी कालेज ऑफ एजुकेशन भोटा व अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन नेरचौक, मंडी के बीच हुआ।

इसमें राज राजेश्वरी कालेज ऑफ एजुकेशन भोटा विजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी ने वेंकटेश कालेज ऑफ एजुकेशन सोलन को फाईनल मैच में हराया, जबकि मैन ऑफ दी टूर्नामेंट राज राजेश्वरी कालेज ऑफ एजुकेशन का बालीवॉल खिलाड़ी अमन कपूर रहा।
कॉलेज प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह, सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर व कॉलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी व आगे भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों को हासिल करने की सलाह दी। इस उपलक्ष्य पर बीएड, डीएलएड के प्रशिक्षु अध्यापक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


















