फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल

संजौली/शिमला:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संजौली इकाई के आठ कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा की गई 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि के विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे।

भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता इकाई अध्यक्ष रितिक शर्मा, इकाई सचिव शिवांश, इशू, आकर्ष करोल, सुजल वर्मा, अमित, दीक्षित चौहान, सूरज डोगरा रहे।

एबीवीपी संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने, इकाई अध्यक्ष रितिक शर्मा के नेतृत्व में, 12 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से 13 अगस्त को सुबह 11:00 बजे तक लगातार 24 घंटे सांकेतिक भूख हड़ताल कर विश्वविद्यालय प्रशासन की फीस वृद्धि के निर्णय का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फीस में इतनी वृद्धि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालती है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल के समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य भारती भागड़ा जी ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर उनकी सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई फीस को वापस लिया जाए तथा भविष्य में फीस वृद्धि से पहले विद्यार्थियों के हितों और आर्थिक परिस्थितियों का उचित ध्यान रखा जाए।

[post-views]