



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “देशभक्ति” पर विविध रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।


विद्यार्थियों ने कला, सृजनात्मकता, संगीत, नृत्य एवं विचारपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।




समारोह के अंतर्गत कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, कक्षा नवमी- दसवीं के लिए अंतर-सदनीय स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता, तथा कक्षा पहली-दूसरी के लिए फ्लैग मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई।







इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं अनिका एवं अद्विका ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।



पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छठी स’ की अनन्या मल्होत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं-अ’ की आरवी कश्यप एवं आठवीं ब’ की शेरन्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आठवीं ब’ की आन्या एवं आठवीं अ’ की अनिका कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया।



।


अंतर-सदनीय स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता में नवमी अ’ की सारा ठाकुर (रमन सदन) एवं दसवीं ब’ की आहाना ठाकुर (बोस सदन) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नवमी स’ की ओजस्वी ठाकुर (बोस सदन) एवं दसवीं अ’ की कात्यायनी (रमन सदन) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं दसवीं अ’ की दिविशी शर्मा (बोस सदन) एवं दसवीं स’ की जाह्नवी सोनी (भाभा सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल को निखारने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का संचालन संबंधित प्रभारी शिक्षकों आशीष रंजन, ज्वाला प्रसाद, रंजू बाला, कंचन, शैलजा, मनोज, मनिल, हिमानी एवं सुषमा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। समग्र गतिविधि प्रभारी शिल्पी शर्मा रहीं।

इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों की प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम से और भी यादगार बना दिया।

















