विद्यार्थी हितों की मांगों को लेकर एबीवीपी हमीरपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा विज्ञापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सोपन था लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा शक्तिबल का प्रयोग किया जाता है नाराज छात्रों द्वारा वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाता है।

 

जिसमें फीस वृद्धि वापस लो , टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति क्यों नहीं होती , हमीरपुर में शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं होती वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएंगे धरने के वाद कुछ प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिलने और ज्ञापन देने के लिए बुलाया गया वहां पर विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत मुद्दों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के ज्ञापन सौंपा गया।

 

विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई।

 

इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने उठाया फीस वृद्धि का मुद्दा

 

इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में की गई भारी फीस वृद्धि को विद्यार्थियों के हित में तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती फीस के कारण सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए सुलभ होनी चाहिए, इसलिए फीस वृद्धि को वापस लिया जाना आवश्यक है।

 

जिला संयोजक हर्ष चौहान ने तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे उठाए

 

जिला संयोजक हर्ष चौहान ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थायी कुलपति की शीघ्र नियुक्ति करने तथा विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस से एडेड यूनिवर्सिटी बनाने की मांग उठाई।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पर्याप्त वित्तीय सहायता मिलने से विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण एवं शोध कार्यों को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

 

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।

 

मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने हमीरपुर महाविद्यालय की समस्याएं उठाईं

 

मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त चल रहे 22 प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने तथा महाविद्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाने की मांग रखी।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की आवश्यकता है।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हमीरपुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समयबद्ध तरीके से सकारात्मक निर्णय लिया जाए। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

 

 

[post-views]