भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हम सब का है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर आगे बढ़े भाजपा के प्रत्याशी : राकेश जमवाल 

 हमीरपुर(सुजानपुर)/विवेकानंद वशिष्ठ :-   भारत को विकसित भारत बनाने का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है और यही लक्ष्य हम सबका है इसी सोच के साथ हम सबको आगे बढ़ना है यह बात विधायक सुंदर नगर राकेश जम्बाल एवम प्रभारी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही बैठक में सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा द्वारा की गई जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया कि बैठक में आने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई।
 इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के आगामी क्या कार्यक्रम है किस तरह से काम करना है किन बातों को लेकर जनता के बीच जाना है तमाम बातों को लेकर रणनीति बनाई गई बैठक में सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने भी अपने विचार रखे उन्होंने संगठन को मजबूत करने को लेकर जानकारी दी उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होती है जब उसका संगठन मजबूत होता है संगठन का दायित्व पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को दिया गया है।
बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता एक ही सपना देकर आगे बढ़ रहे हैं कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में एनडीए 400 पार करनी है और हिमाचल में चारों के चारों लोकसभा की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में डालनी है और जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को लेकर हम सबको मिलकर काम करना हैं।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय वहल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्षा अर्चना चौहान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शामा
भाजपा मंडल महामंत्री जगन कटोच अनिल कौशल एवं अभिषेक राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे
[post-views]