Himsafar FM 90.0 ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रसारण का पहला वर्ष, श्रोताओं के विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- Himsafar FM 90.0 ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रसारण का पहला वर्ष, श्रोताओं के विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

जिला हमीरपुर के अवाहदेवी से प्रसारित होने वाले Himsafar FM 90.0 ने अपने प्रसारण का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर रेडियो स्टेशन ने अपने सभी श्रोताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक वर्ष के इस सफर में Himsafar FM 90.0 ने संगीत, मनोरंजन, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से हमीरपुर व जिला मंडी के धर्मपुर, व सरकाघाट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ मजबूत जुड़ाव स्थापित किया है।

 

स्टेशन का उद्देश्य लगातार श्रोताओं तक गुणवत्तापूर्ण, मनोरंजक और उपयोगी जानकारी रेडियो के माध्यम से पहुंचाना रहा है।

बीते एक वर्ष के दौरान Himsafar FM 90.0 ने स्थानीय समुदाय की आवाज़ को मंच प्रदान करने, लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने तथा मनोरंजन, जानकारी और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रमों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचने का निरंतर प्रयास किया है।

 

विशेष रूप से कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय जनता को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी गई है।

इस अवसर पर जारी संदेश में स्टेशन की ओर से कहा गया, “यह एक वर्ष केवल हमारी उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे श्रोताओं के विश्वास, प्यार और निरंतर समर्थन की कहानी है। Himsafar FM 90.0 के साथ जुड़े प्रत्येक श्रोता और सहयोगी का हम दिल से धन्यवाद करते हैं।”

रेडियो स्टेशन ने अपने आगामी सफर को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प भी दोहराया है। आने वाले समय में श्रोताओं के लिए नए और रोचक कार्यक्रम, बेहतर कंटेंट तथा स्थानीय समुदाय से जुड़े और अधिक सार्थक प्रयास किए जाने की योजना है।

Himsafar FM 90.0 ने अपने सभी श्रोताओं से भविष्य में भी इसी तरह का प्यार, विश्वास और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “यह तो बस शुरुआत है। आने वाले वर्षों में साथ मिलकर कई और यादगार पड़ाव तय करने हैं।”

[post-views]