चिट्टे के साथ BJP नेता गिरफ्तार, ₹1.04 लाख कैश व तराजू भी बरामद

रिकांगपिओ/किन्नौर:-  हिमाचल प्रदेश के स्पीलो में होटल में पुलिस की रेड, चिट्टे के साथ BJP नेता गिरफ्तार, 1.04 लाख रुपये कैश और डिजीटल तराजू भी बरामद Himachal Chitta Mafia: हिमाचल प्रदेश में चिट्टा की सप्लाई अब दूर दराज के इलाकों में भी हो रही है।

 

किन्नौर जिले के पूह में पुलिस ने भाजपा नेता को चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार किया है. बीती रात को किन्नौर पुलिस ने कुबेर होटल में रेड डाली और 7.78 ग्राम चिट्टा, कैश और तराजू बरामद किया.

 

 

 

हिमाचल में चिट्टे के साथ BJP नेता गिरफ्तार, 1.04 लाख कैश और तराजू भी बरामद

रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का खुलासा.

​रिकांगपिओ. हिमाचल प्रदेश में चिटटा तस्करी में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है. किन्नौर जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की है और होटल में रेड में चिट्टा बरामद किया गया है. इस दौरान कैश और तराजू भी मिला है. बताया जा रहा है कि बीती रात को पुलिस ने होटल में दबिश दी थी. फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, किन्नौर पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत स्पीलो स्थित कुबेर होटल में छापेमारी की थी. इस दौरान एक शख्स से करीब 7.78 ग्राम चिट्टा, 1,04,700 रुपये नकद और एक डिजिटल वजन मशीन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था.

Advertisement

​रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर पुलिस की इस सफलता की सराहना की।

 

उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा (पूह ब्लॉक) का अध्यक्ष और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और उसका नाम बुधासेन ऊर्फ विक्की है, जो कि किन्नौर के पूह के ही स्पीलो का रहने वाला है।

 

नेगी ने इस रेड को लेकर एसपी किन्नौर और पुलिस कर्मचारियों की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से अब किन्नौर में चिट्टे की सप्लाई का नेटवर्क टूटेगा. उन्होंने कहा कि होटल का मालिक भी भाजपा का वर्कर रहा है.

किन्नौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विक्की.

हिमाचल के धर्मपुर का युवा फौजी जवान चिट्टे संग गिरफ्तार, पिता पुलिस में रहे हैं, बेफिक्र होकर हाईवे पर निकला था

​नेगी ने कहा कि यह आरोपी नशा माफिया की तरह काम कर युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहा था. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक टूर्नामेंट के दौरान भी यह आरोपी भाजपा नेताओं के साथ नजर आया था।

 

इसकी गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय चिट्टा नेटवर्क की एक अहम कड़ी टूट गई है. उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अब तक नशे के खिलाफ 25 मामले दर्ज कर लगभग 120 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल कर चुकी है.

[post-views]