एनएससीबीएम महाविद्यालय में नवनिर्मित स्टील रूफ/शेड का उद्घाटन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर में प्रशासनिक ब्लॉक से साइंस ब्लॉक तथा साइंस ब्लॉक से पी.टी.ए. ब्लॉक तक निर्मित नवनिर्मित स्टील रूफ/शेड का उद्घाटन आज पी.टी.ए. अध्यक्ष अजय पटियाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी सहित पी.टी.ए. के पदाधिकारी, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पी.टी.ए. के तकनीकी सलाहकार होशियार सिंह, मुख्य सलाहकार राजेश राणा तथा कोषाध्यक्ष मिलाप चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।

नवनिर्मित स्टील रूफ/शेड के निर्माण से विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं आगंतुकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश एवं अन्य मौसम संबंधी परिस्थितियों में सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी।

प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इस कार्य के लिए पी.टी.ए. पदाधिकारियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों के हित में विकास कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

[post-views]