हिमाचल के बेटे अजय कृष्ण ने दिल्ली पुलिस में संभाली, कमिश्नर की जिम्मेदारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर के लिए गर्व का पल। जिले के धनेटा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले अजय कृष्ण ने दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर का पद संभाल लिया है।

गोवा में आईजी की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें देश की राजधानी में अहम दायित्व मिला। #अजय कृष्ण की नई नियुक्ति से हमीरपुर और धनेटा क्षेत्र में खुशी की लहर है। पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की पहचान बनाई है।

 

#गोवा में आईजी के बाद दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी मिलना उनके सेवा करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

हिमाचल के इस बेटे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

[post-views]