हमीरपुर की प्रधानाचार्या मंजरी महाजन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल की शिक्षा जगत के लिए गौरव का पल। सुजानपुर टीहरा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

 

देशभर से चयनित 48 शिक्षकों में शामिल मंजरी महाजन को 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी।

 

मंजरी महाजन का शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, बालिका शिक्षा और विद्यालय नेतृत्व में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में भलेठ स्कूल को पर्यावरण संरक्षण के लिए Environment Leadership Award और Waste Warrior Award मिल चुका है। विद्यालय को लगातार दो बार Green School Status भी प्राप्त हुआ।

 

इसके अलावा NIEPA के राष्ट्रीय स्तर के चयन में भी उनका नाम शामिल रहा और उन्होंने राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की अभिनव कार्यप्रणाली प्रस्तुत की।

 

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें ‘Visionary Leader in Girl Education’ सम्मान भी मिल चुका है।

 

मंजरी महाजन का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और नवाचार की दिशा में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय पहचान है।

 

 

[post-views]