दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष  विपन शर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष  विपन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।

 

पिछली बैठक में चर्चित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी संबंधित विभागों से त्वरित कार्यवाही करने का पुनः आग्रह किया गया ।

संगठन के सदस्यों ने अणु कॉलेज के मैदान के विपरीत दिशा में जो रिहाईशी मकान है, उनमें पीने के पानी की सप्लाई लंबे समय से सुचारू रूप से नहीं हो रही है, जिससे वहां के उपभोक्ता परेशानी का सामना कर रहे हैं ।

 

अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग इस बारे अभिलंब कार्यवाही करके संगठन को सूचित करने का कष्ट करें ।

पुराने वार्ड नंबर 11 में व शहर के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है जिससे बरसात के दिनों में लोगों को सवेरे व शाम आने-जाने में परेशानी हो रही है । आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर से आग्रह किया जाता है कि वह इन स्ट्रीट लाइटों की अभिलंब बरसात को ध्यान में रखते हुए मुरम्मत करवाने का प्रयास करें ।

संगठन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि पाहलू मंदिर से 50 मीटर आगे भारी वर्षा से सड़क का अधिकांश भाग पानी में बह गया है जिससे बड़े व छोटे वाहनों को आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । अधिशासी अभियंता बड़सर ,लोक निर्माण विभाग अविलंब सड़क की स्थाई मुरम्मत सुनिश्चित करने का कष्ट करें ।

संगठन के सदस्यों से हमीरपुर के कुछ उपभोक्ताओं ने यह बात ध्यान में लाई कि बिजली विभाग गांव के लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बाध्य कर रहे हैं जो उचित नहीं है ।

 

अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड, हमीरपुर इस बारे जागरूकता कैंप लगा कर लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जागरूक करें ।यदि स्मार्ट मीटर लगाने आवश्यक हैं तो संबंधित उपभोक्ता से सहमति ली जाए ।

इस बैठक में सर्वश्री एस के कौड़ा,युद्ध वीर पठानिया, हेमराज शर्मा, शंभू राम जसवाल, के सी गौतम, अनिरुद्ध डोगरा, प्रेमचंद, गोपाल शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर,ओ पी नंदा, आर सी चांगरा, अशोक सोनी, सुरेश चंद, संतोष वनयाल, रोशन लाल, कमलेश चंद कतना व अन्य संगठन के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]