युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर द्वारा सुजानपुर में प्रदेश सरकार की युवा एवं छात्र विरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।

उपमंडलाधिकारी के माध्यम से युवा मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

युवा मोर्चा द्वारा उपमंडलाधिकारी सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भाजयुमो ने प्रदेश के छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के संदर्भ में राज्यपाल को जानकारी दी।

 

जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने बताया कि “वर्तमान कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ झूठे वादे कर सत्ता में आई और कांग्रेस ने युवाओं को ठगने का कार्य किया।

 

आज प्रदेश भर में छात्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वे अपनी मांगे सरकार के सामने रख रहें हैं परंतु सरकार सोई हुई है। इसका जवाब 2027 विधानसभा चुनावों में प्रदेश का युवा सुक्खू सरकार को अवश्य देगा।

 

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया, जिला प्रवक्ता हर्षित मिन्हास, जिला सचिव नरेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष पंकज, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बमसन मंडल अध्यक्ष मोहित एवं नादौन मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष राणा उपस्थित रहे।

 

 

[post-views]