वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ, हवन एवं भजन से हुआ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   DAV पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दिनांक 22 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सन्नी गलोत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को वेदों के ज्ञान एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आरंभ पवित्र हवन एवं भजन से हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

 

इस अवसर पर परमवीर सिंह द्वारा हवन, भजन एवं प्रवचन के माध्यम से वेदों के महत्व और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

 

वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हवन, भजन, प्रवचन, वृक्षारोपण अभियान, शोभायात्रा एवं स्वच्छता अभियान प्रमुख हैं। इसके साथ ही कक्षा छठी, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

 

प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना को विकसित करना है।

 

[post-views]