



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस भोटा, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को संस्थान के परिसर में रेड रिबन क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राज कुमार धीमान तथा काॅलेज सेक्रेट्री कुलबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की नशीली दवाओं और एच. आई. वी. से होने वाले खतरों के प्रति सजग करना तथा उन्हे सुरक्षित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।



इस सत्र में संस्थान के बी. एड. डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक, बी. ए. तथा बी. सी. ए. के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें बी. एड. की आंचल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय, वंशुमणि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।






सभी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और नशे की लत तथा एडस जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के उपायों पर चर्चा की।


कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय द्वारा युवा शक्ति को प्रेरित करते हुए स्वयं जागरूक रहकर स्वस्थय भारत का निर्माण करने का संदेश दिया गया।



साथ ही छात्रों को बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि एच. आई. वी. संक्रमण के खतरे को भी कई गुणा बढ़ा देता है।


कार्यक्रम में काॅलेज कमेटी के सेक्रेट्री कुलबीर सिंह ठाकुर, काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राज कुमार धीमान, बी. एड., डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक, बी. ए. तथा बी. सी. ए. के छात्र व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


















