



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से कुलपति का पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष बीतने को हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक कुलपति की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं।

यह सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था पर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूली जा रही है।



जब अन्य संस्थानों में समान पाठ्यक्रम अपेक्षाकृत कम फीस में उपलब्ध हैं, तो तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर इतना आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है?






हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का केवल मात्र एक तकनीकी विश्वविद्यालय लेकिन अगर हम इसकी हालत देखे तो यह विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा दी गई फीस पर ही चलता है यानी सेल्फ फाइनेंस कोर्स इस विश्वविद्यालय में चलाए जाते हैं ।

























