हनुमान मंदिर नरेली में दंगल का आयोजन 23 अप्रैल को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव नरेली (अंद्रेली ब्राह्मणा) के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के परिसर में पहली बार 23 अप्रैल को दंगल का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान मंदिर छिंज मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले इस दंगल में हिमाचल सहित अन्य राज्यों से भी पहलवान भाग लेंगे।

 

 

दंगल में छोटी व बड़ी माली करवाई जाएगी। कमेटी के प्रबंधक अश्वनी शर्मा ऊर्फ काकू ने बताया कि पंचायत में पहली बार दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए सभी पंचायतवासियों सहित जिला की जनता सेक आग्रह है कि इस दंगल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

 

उन्होंने बताया कि दंगल से पहले झंडा रस्म अदा करने के बाद भगवान हनुमान को मुकुट पहनाया जाएगा तथा 27 अप्रैल को मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

[post-views]