



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हमीरपुर इकाई द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान फीस वृद्धि के विरोध में आवाज उठा रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की एवं मारपीट की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया गया।



इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले विद्यार्थियों के साथ बल प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।






प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में ऑडिटोरियम का निर्माण, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति तथा छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग उठाई गई।

























