



शिमला:- हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ई-डिटेक्शन के जरिए बड़ी संख्या में चालान किए जा रहे हैं। 1 अप्रैल से 23 जुलाई 2026 तक कुल 75,736 चालान किए गए, लेकिन इनमें से केवल 2,038 चालानों का निपटारा हो पाया है। 73,698 चालान अभी लंबित हैं।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इन चालानों की कुल राशि ₹34 करोड़ 53 लाख 2 हजार है, जबकि अब तक केवल ₹68 लाख 63 हजार की वसूली हो सकी है। यानी करीब ₹33 करोड़ 84 लाख की राशि अभी लंबित है।




महीनेवार आंकड़े






अप्रैल: 22,952 चालान, 1,070 का निपटारा


मई: 21,057 चालान, 707 का निपटारा



जून: 24,158 चालान, 240 का निपटारा


जुलाई (23 जुलाई तक): 7,569 चालान, केवल 21 का निपटारा
वहीं, मुख्यालय उड़नदस्ते ने अप्रैल से जून के बीच 1,076 चालान किए, जिनमें 681 का निपटारा हुआ।


















