



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में विशेष ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, खेल विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस को यूथ पार्टिसिपेशन ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट और नेशन बिल्डिंग के व्यापक संदेश के साथ मनाया जा रहा है।



जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर मेरा युवा भारत हमीरपुर दोबारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन होगा। देशभर में लगभग 1600 विभिन्न स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। NIT हमीरपुर में भी युवा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे।






प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य फोकस स्थानीय युवा संवाद पर रहेगा। इसमें माय भारत वॉलंटियर्स , स्थानीय स्पोर्ट्स पर्सन तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद होगा। युवाओं को अपने विचार, सुझाव, आकांक्षाएं और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।


युवा संवाद में देश के बढ़ते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम , जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं एवं कोचिंग के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान और 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही यूथ लिडरशिप, गवर्नेन्स में यूथ पार्टीसिपेशन और विकसित भारत के लिए यूथ एम्पावरमेंट पर भी विचार-विमर्श होगा।



कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। युवाओं से प्राप्त सुझावों को भी इस संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।


मेरा युवा भारत, जिला हमीरपुर की ओर से जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने और इस राष्ट्रीय युवा संवाद का हिस्सा बनने की अपील की गई है।


















