



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने विभिन्न युद्धों, सैन्य ऑपरेशनों और डयूटी के दौरान दिव्यांग हुए जिला के भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपना युद्ध दिव्यांगता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। जो भूतपूर्व सैनिक पहले ही यह कार्ड बनवा चुके हैं, उन्हें यह कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है।

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक के कार्यालय में करें संपर्क



उपनिदेशक ने बताया कि विभिन्न युद्धों, सैन्य ऑपरेशनों और डयूटी के दौरान दिव्यांग हुए जिला के कई भूतपूर्व सैनिकों ने अभी भी युद्ध दिव्यांगता पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं।






ये भूतपूर्व सैनिक अपनी सैन्य सेवा का रिकार्ड, डिस्चार्ज बुक एवं पीपीओ, मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांगता से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं तथा युद्ध दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यालय की ईमेल आईडी ddsw-ham-hp@gov.in पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।























